shurauch.com

Welcome to Shurauch.com

जुब्बल। आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल- नावर-कोटखाई द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के सम्मान में नागरिक अभिनन्दन एवं जन आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, अनुसूचित जाति विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी लाल नरसेठ और जुब्बल नावर कोटखाई के अनुसूचित जाति विभाग के वरिष्ठ कांग्रेस जन व कार्यकर्ता गण मौजूद रहें।

Kharapathar

खड़ापत्थर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आज भाजपा कार्यकर्ता चौगन कुल्टी पंचायत के उप-प्रधान संजीव कुमार, रमेश कुमार रतनाड़ी, दलीप सिंह शरौथा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ ही विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारी चमन खिन्टा जाचली, मोहन लाल कुड्डू, विनोद चतरा कोटखाई, सुखचैन पांजटा, प्रताप सिंह झगटान, श्याम लाल डिप्टा व केसर सिह बुशैहरी ने भी कांग्रेस पार्टी पर आस्था प्रकट की। नावर क्षेत्र की पंचायत पूजारली न० 4 से महिला शक्ति सुनीता मिस्टा भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी को टोपी पहना कर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

Shurauch photo

By Vikrant Chouhan

© Copyright 2023, Shurauch - All Rights Reserved | designed by DG9

© Copyright 2023, Shurauch - All Rights Reserved | designed by DG9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *